फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   13 more special trains will operate

Chandauli News: 13 और स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Sun, 21 Apr 2024 04:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
13 more special trains will operate
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों और लगन के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अब 13 और स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा रेल प्रशासन ने की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रविवार को पटना से 21.30 बजे खुलकर पीडीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। भागलपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल रविवार को भागलपुर से 23.00 बजे खुलकर 22 अप्रैल की भोर में 04.55 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए पीडीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते 23 अप्रैल की सुबह 09.00 बजे उधना पहुंचेगी। भागलपुर विश्वमित्री (वडोदरा) अनारक्षित स्पेशल 22 अप्रैल को भागलपुर से 13.00 बजे खुलकर 23 अप्रैल को 23.55 बजे विश्वमित्री पहुंचेगी।पटना-साबरमती स्पेशल 22 अप्रैल को पटना से 12.30 बजे खुलकर 23 अप्रैल को 21.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। पुणे-दानापुर स्पेशल 25 अप्रैल को पुणे से 19.55 बजे खुलकर 27 अप्रैल की भोर में 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर-पुणे स्पेशल 27 अप्रैल को दानापुर से 06.30 बजे खुलकर 28 अप्रैल की शाम 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। एलटीटी-दानापुर स्पेशल 25 और 29 अप्रैल को एलटीटी, मुंबई से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर-एलटीटी स्पेशल 26 और 30 अप्रैल को दानापुर से 22.00 बजे खुलकर दो दिन बाद 04.50 बजे एलटीटी, मुंबई पहुंचेगी। दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 25 अप्रैल को दानापुर से 05.30 बजे खुलकर पीडीडीयू, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुरवारा, बीना, उज्जैन के रास्ते 26 अप्रैल को 13.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed