फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1,262 litres of liquor seized from pickup truck; driver fled.

Chandauli News: पिकअप से 1262 लीटर शराब बरामद, चालक भागा

Sat, 25 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
1,262 litres of liquor seized from pickup truck; driver fled.
मोहनिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने पिकअप से यूपी से लाई गई 1262 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भाग गया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से बड़ौरा पुल के रास्ते बड़ी मात्रा में शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस ने मोहनपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक पिकअप आता दिखा। पुलिस की घेराबंदी होते ही चालक वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांड की 1262.285 लीटर शराब बरामद हुई। चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास के साथ वाहन स्वामी और तस्करों के नेटवर्क की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed