{"_id":"6aef760d38fcdea1a30053aa","slug":"125-regular-and-50-special-trainsyet-there-isnt-a-single-empty-seat-left-on-any-of-them-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157401-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 125 नियमित, 50 स्पेशल ट्रेनें, फिर नहीं किसी में सीटें खाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 125 नियमित, 50 स्पेशल ट्रेनें, फिर नहीं किसी में सीटें खाली नहीं
विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर टेनों पर चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते लोग। संवाद
- फोटो : udhampur news
पीडीडीयू नगर। दीपावली और डाला छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पीडीडीयू जंक्शन से होकर 125 नियमित ट्रेनों के अलावा 50 जोड़ी से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। महानगरों से पूर्वांचल और बिहार आने वाली ट्रेनों में 14 नवंबर तक आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। कई ट्रेनों में रिग्रेट दिख रहा है तो कुछ में लंबी वेटिंग चल रही है।
पूर्वांचल और बिहार के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, सूरत और अहमदाबाद सहित औद्योगिक शहरों में रहते हैं। दीपावली और डाला छठ पर घर लौटने के लिए यात्री दो महीने पहले से आरक्षण कराते हैं। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों की सीटें पहले ही भर चुकी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं, लेकिन उनमें भी जगह नहीं बची है।
चेन्नई, बंगलूरू और मुंबई की ओर से आने वाली लोकमान्य तिलक-राजगीर एक्सप्रेस, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर सुपरफास्ट, चर्लापल्ली-रक्सौल, लोकमान्य तिलक-कोलकाता मेल, पुणे-सुपौल एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस, रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस, वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस में 14 नवंबर तक रिग्रेट है। चर्लापल्ली-सासाराम, लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल, लोकमान्य तिलक-गोड्डा एक्सप्रेस, पुणे-दानापुर स्पेशल और हड़पसर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 60 से अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाली नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल, आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पीडीडीयू वंदे भारत, नई दिल्ली-गया पूजा स्पेशल, महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कोलकाता दुरंतो, श्रमजीवी, विक्रमशिला, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट और आनंद विहार-पटना स्पेशल में 40 से अधिक वेटिंग है।