फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ आयोग को पत्र

सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ आयोग को पत्र

Wed, 20 Mar 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ आयोग को पत्र
चंदौली। निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारियों से मुक्ति पाने के चक्कर में अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरने लगी है। उप निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने पीडीडीयू नगर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात जिला क्षय रोग अधिकारी डीएन मिश्रा के खिलाफ आयोग को पत्र भेजा है। साथ ही कार्य मुक्ति के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के आवेदन को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में चार विधान सभाओं में मतदान को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए 119 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। साथ ही 19 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेट के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन चुनाव से पहले ही कई सेक्टर मजिस्ट्रेट मैदान छोड़ने के लिए जुगत लगाने लगे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डीएन मिश्रा ने भी आवेदन में अस्वस्थता जताई है। इस पर जब उप निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने काम करने के लिए कहा तो उन्होंने असमर्थता जताई। इससे नाराज एडीएम ने उनके खिलाफ आयोग को पत्र भेज दिया है। जबकि अन्य 27 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कार्य मुक्ति के लिए आवेदन किया था, सभी के सेक्टर मजिस्ट्रेटों के आवेदन को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 28 लोगों ने कार्य से मुक्त करने के लिए आवेदन किया था। सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ आयोग को पत्र भेज दिया गया है। बच्चालाल, उप निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देजर एडीएम बच्चालाल ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित नवीन मंडी समिति का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी का आलम देख एडीएम भड़क उठे। उन्होंने मंडी समिति के सचिव को नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही दो दिन के अंदर सफाई व्यवस्था मुकम्मल नहीं होने पर आयोग को पत्र भेजने की हिदायत दी।
लोकसभा चुनाव में प्रयोग होनी वाली ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को मुख्यालय स्थित नवीन मंडी समिति के स्ट्रांग रुम में रखा गया है। प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को यहीं से रवाना किया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद मंडी समिति में ही वोटों के गिनती का कार्य होगा। इसी तैयारियों को लेकर एडीएम बच्चालाल ने मंगलवार को नवीन मंडी समिति पहुंच स्ट्रांग रुमों का निरीक्षण किया। जहां परिसर में गंदगी का आलम देख एडीएम बच्चालाल ने मंडी सचिव ओमप्रकाश राय से नाराजगी जताई। साथ ही नोटिस जारी करके उन्हें दो दिनों के अंदर परिसर को साफ सुथरा करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्देश के बाद भी परिसर में साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हुई तो उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा जाएगा।
कोट.....पोलिंग पार्टियों को नवीन मंडी समिति के परिसर में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। मंडी समिति में काफी गंदगी है। सचिव को नोटिस जारी किया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चालाल, अपर जिलाधिकारी चंदौली।


चंदौली। डाटा अपलोडिंग करने और चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट भेजने में पुलिस विभाग के अधिकारी काफी सुस्त है। मंगलवार को लखनऊ से डीजीपी कार्यालय से फोन पर एएसपी प्रेमचंद्र से फोन पर डाटा अपलोडिंग की जानकारी ली। लेकिन डाटा अपलोडिंग कर नहीं भेजने पर नाराजगी जतातई। वहीं उच्चाधिकारियों की ओर से मिली हिदायत के बाद तत्काल कर्मचारियों को डाटा हेडक्वार्टर भेजने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन स्थित चुनाव सेल से डीजीपी कार्यालय को निर्वाचन की तैयारियों व अपराधियों पर कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था है। इसके लिए अलग से सेल बनाया गया है। दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को यहां तैनात किया गया है। जो अपराधियों का विवरण एकत्र करके अपलोड कर रहे है। इसके अलावा चुनाव में तैनाती को लेकर पुलिस कर्मियों का भी डाटा तैयार किया जा रहा है। यहां से डीजीपी कार्यालय स्थित चुनाव सेल को नियमित रिपोर्ट भेजने का निर्देश है। लेकिन डीजीपी कार्यालय में कोई रिपोर्ट नहीं भेजा गया है। इस पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से एएसपी को फोनकर तत्काल डाटा भिजवाने का निर्देश दिया गया। इससे पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि डाटा भेजने के लिए अलग से एप्प बनाया गया है। जिसपर डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। इसके चलते डाटा नहीं भेजा जा सका है। जल्द ही डाटा अपलोड करके भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed