{"_id":"5c8bec03bdec2214154e9d2b","slug":"121552673795-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समाज को बांटकर हासिल करना चाहती है वोट: भाईलाल 18-49-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा समाज को बांटकर हासिल करना चाहती है वोट: भाईलाल 18-49-07
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/नौगढ़। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जगह-जगह सपा-बसपा कार्यकर्ताओं का बूथ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को चकिया व नौगढ़ में सम्मेलन हुआ। इनमें गठबंधन के नेताओं ने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने को कहा।
चकिया नगर के एक लान में रार्वट्सगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी भाईलाल कोल ने कहा कि भाजपा समाज को बांटकर वोट हासिल करने में जुटी हुई है। भाजपा की इस रणनीति को ध्वस्त करने के लिए सपा-बसपा कार्यकर्ता हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ लग जाएं। पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार जनता से किये गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विजय यादव, बसपा को-आर्डिनेटर महेंद्र राव, डा. रामअधार जोसेफ, सुधाकर कुशवाहा, रामसेवक यादव, अभिषेक बहेलिया, राणा सिंह पटेल, कमलेशपति कुशवाहा, अनिल कुमार मिश्र गुड्डू, मुश्ताक अहमद खान, जफीर अहमद, सुबेदार कुशवाहा, अमित सोनकर मौजूद रहे। संचालन सपा चकिया विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव ने किया।
वहीं नौगढ़ में यशवंत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सचिव के नेतृत्व में गठबंधन के प्रत्याशी भाईलाल कोल और मिर्जापुर के प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद को जी जान से लग कर विजयी बनाया जाएगा। प्रदेश सचिव जय प्रकाश सिंह ने कहा कि वोट प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर विशेष ध्यान देना होगा। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस मौके पर रणविजय, अनिल सिंह यदुवंशी, बंशीधर, गुरु चरण यादव, मन्नू यादव, अशोक यादव, जितेंद्र प्रसाद, रामअवतार कोल मौजूद रहे।