{"_id":"5c8aa530bdec2214074beed2","slug":"121552590128-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में ही उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में ही उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गए। 10 मार्च केे चुनाव की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह भ्रमण कर होर्डिंग्स हटाने की शुरूआत कराई थी। साथ ही एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को किसी प्रकार की राजनैतिक होडिंग्स को तत्काल हटाने का निर्देश दिया था लेकिन धानापुर थाने में ही आदर्श आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन हो रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद जिले के चौरहों, बाजारों, बिजली के खंभों, दीवारों से राजनैतिक पार्टियो के पोस्टर बैनर तो उतार दिए गए। लेकिन जिनके कंधों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने और बैनर पोस्टर हटवाने की जिम्मेदारी है वहीं लोग थाने परिसर से ही हटाना भूल गए। धानापुर थाना भवन के मुख्य गेट पर बड़े बड़े बोर्ड अभी भी लगे हुए हैं। इसी तरह पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में भी सरकारी होर्डिंग्स नहीं हटाई गई। वहीं चकिया, सकलडीहा, सैयदराजा क्षेत्र में अभी पूरी तरह से बैनर पोस्टर को हटाया नहीं जा सका है।