{"_id":"5c7832e2bdec224a3d3ff552","slug":"121551381218-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
सचित्र- 59
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। जन अधिकार पार्टी की बैठक गुरुवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संविधान बचाओ संकल्प महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वहीं जन जागरुकता के लिए मुख्यालय से बाइक रैली निकाल कर कार्यकर्ताओं ने वाराणसी की रैली में भाग लेने का आहवान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी की ओर से आगामी 10 मार्च को वाराणसी के कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर सभा आयोजित है।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा की अगुवाई में सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। कहा कि वर्तमान में पूरे देश में अराजकता का माहौल है। संविधान को लेकर इस देश में जिस तरह का माहौल तैयार किया गया है, उससे पूरा देश चिंतित है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है पार्टी के इस निर्णय में भागीदारी बने और लोगों को इस मुहिम से जोड़कर इसे मजबूती प्रदान करें। इस दौरान शमशेर मौर्या , भोलानाथ शर्मा, कमलेश सिंह गहरवार, राजेश मौर्या, राकेश मौर्या, संतोष मौर्या, योगेंद्र मौर्या, आनंद मौर्या,शिव कुमार मौर्या, श्यामू मौर्या, गौरव यादव, अमन राम रहे। संचालन जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने किया।