फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आखिर पकड़ा गया तेंदुआ

आखिर पकड़ा गया तेंदुआ

Fri, 04 Jan 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आखिर पकड़ा गया तेंदुआ
नौगढ़(चंदौली)। काशी वन्य जीव प्रभाग केे जयमोहनी रेंज अंतर्गत क्षेत्र के धौठवां जंगल में चार दिन बाद गुरुवार की रात घायल तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया। पीलीभीत के दुधवा और मुख्य वन संरक्षक के साथ आई विशेषज्ञों की टीम ने वाहनों की रोशनी में जाल फेंक कर तेंदुुआ को पकड़ कर पिंजरे में बंद कर दिया। उसे रेंज कार्यालय में रखा गया है। टीम तेंदुआ को लेकर पीलीभीत जाएगी।
विज्ञापन

शिकारियों ने जंगली सुअर पकड़ने के लिए कटीले तार लगाए थे। इसी में फंस कर तेंदुआ सोमवार की रात जख्मी हो गया। चरवाहों ने जंगल में तेंदुआ देखा तो प्रधान को बताया। प्रधान की सूचना पर एक जनवरी को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर उसमें मुर्गा टांग दिया लेकिन तेंदुआ नहीं आया। बाद में सूचना पाकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव सुनील चौधरी पहुंचे। इनके साथ पीलीभीत से डॉ. दक्ष, डॉ. अखिलेश, समाजशास्त्री ओमप्रकाश आदि थे। सबसे पहले पिंजरा बदलवाया गया और रामनगर से दूसरा पिंजरा मंगाकर लगाया। देर शाम जाल डालकर तेंदुआ पकड़ने पर सहमति बनी। जेसीबी से तेंदुआ के आस पास की झाड़ियों को साफ किया गया और रात आठ बजे तेंदुआ पर जाल डाला गया। टीम ने देखा कि तेंदुआ के पैर में कील चुभी थी। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि तेंदुआ को पीलीभीत ले जाकर इलाज होगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रामगति राय, जयमोहनी विनोद कुमार पांडेय, मंझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed