फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलवे इंजीनियरों ने डीआरएम आफिस पर किया प्रदर्शन

रेलवे इंजीनियरों ने डीआरएम आफिस पर किया प्रदर्शन

Fri, 28 Dec 2018 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियरों ने डीआरएम आफिस पर किया प्रदर्शन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनरतले रेलवे बोर्ड के नाकारात्मक रवैये के विरोध में काला दिवस मना रहे इंजीनियरों ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में रेलवे बोर्ड को संबोधित पत्र डीआरएम को सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंजीनियरों के लिए सुरक्षा कमेटियों की रिपोर्ट को लागू करने, राजपत्रित ग्रुप बी का दर्जा देने और समयबद्ध प्रमोशन देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में रेलवे के इंजीनियर लगातार अंदोलनरत हैं। 13 दिसंबर को देश भर के इंजीनियरों ने नई दिल्ली के जंतर मंतर में अधिकार रैली की और धरना देकर रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा गया था। बावजूद इसके अब तक मांगों पर विचार नहीं किया गया। इसी वजह से ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 27 दिसंबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की। इसकी सफलता के लिए लगातार तीन दिनों तक इंजीनियरों ने कैंडल मार्च निकाला। गुरुवार को इंजीनियरों ने विभिन्न कार्यालयों पर गेट मीटिंग कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बाद में शाम चार बजे डीआरएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर किया और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सभा के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। धरना और सभा में इंजीनियर रामअवतार, सर्वेश कुमार, एसके शर्मा, नीलमणि, ओपी सिंह, एसके सिंह, एसके चौबे, नीरज, अमित, अनुरोध शर्मा, दिनेश भगत, हीरा सिंह, टिंकू राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed