{"_id":"5c1fd42cbdec2256a6312756","slug":"121545589804-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली-बबुरी मार्ग निर्माण में अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली-बबुरी मार्ग निर्माण में अनियमितता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत के चलते शासन की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। रविवार को पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने बबुरी से चंदौली के लिए बन रही सड़क का निरीक्षण किया। ठेकेदारों द्वारा सड़क पर कहीं नौ तो कहीं तीन इंच ही गिट्टी की परत बिछाई गई मिली। इसपर वधायक ने एक्सईएन मिथिलेश कुमार को जमकर फटकार लगाई और मानक के अनुरूप कार्य कराने की हिदायत दी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बबुरी चंदौली मार्ग का नवीनीकरण कराया जा रहा है और मार्ग का चौड़ीकरण भी हो रहा है। इसके लिए शासन से विभाग को 15 करोड़ 60 लाख की धनराशि अवमुक्त किया गया है। निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पहले शुरू किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। सड़क पर बिछाई गई गिट्टी की परत भी एक तरफ से उखड़ना शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक साधना सिंह से करने के साथ ही निर्माण में व्यापक स्तर पर धांधली का भी आरोप लगाया था। रविवार को विधायक साधना सिंह ने सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव के साथ निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता पाई गई। कहीं नौ तो कहीं तीन इंच ही गिट्टी की परत मिली। वहीं काफी घटिया किस्म की सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया था। सीडीओ के निर्देश पर सड़क निर्माण में प्रयुक्त समाग्री के सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मिथिलेश कुमार ने बताया कि मिक्चर प्लांट खराब होने की वजह से गिट्टी उपलब्ध कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कहा यदि इसे ठीक नहीं किया गया तो विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ ही कार्यदाई संस्था को भी काली सूची में डाल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जेई अंजेश पटेल समेत अन्य उपस्थित रहे।