{"_id":"5bdf4614bdec2269a414ff6d","slug":"121541359124-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराज हुए सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराज हुए सीडीओ
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित केवीके सभागार में रविवार को ओडीएफ की समीक्षा बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत व बीडीओ से ग्रामवार व ब्लाकवार शौचालय निर्माण के प्रगति की चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम प्रगति पर 40 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ अनुपस्थित रहने पर 24 सचिवों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। चेताया कि यदि तत्काल कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो सचिवों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ की समीक्षा बैठक में नियामताबाद ब्लाक फोटो अपलोडिंग में सबसे फिसड्डी रहा। इससे ब्लाक में तैनात सचिवों को जमकर फटकार लगाई। वहीं 80 फीसद से कम जियो टैगिंग पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं अन्य ब्लाकों में शौचालय निर्माण की स्थिति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं लापरवाही पर सचिव रीतेश सिंह, काजी मिनाज अहमद, बृजेश, राजेश्वर, श्रीश त्रिपाठी, अरुण श्रीवास्तव, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, विजय सिंह, सतीश कुमार, आलोक मिश्र, संजय सिंह, दिनेश सिंह, रामदीन यादव, संजीव सिंह, श्रीकांत, अनिल पांडेय, प्रिया मौर्य, रणजीत, अरविंद कुमार, शशिभूषण, शुकरू राम, आनंद यादव, प्रदीप कुमार, बजरंगी पांडेय, मुहम्मद साकिब, अजय कुमार, छविनाथ, राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, रमेश, सुभाष भारती समेत कुल 40 को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए डीपीआरओ को बगैर अनुमति के अनुपस्थित सचिवों का वेतन जारी न करने की हिदायत दी। कहा कि लक्ष्य के मुताबिक निर्माण और जियो टैगिंग में सुधार होने पर ही वेतन जारी किया जाएगा। इस मौके पर डीपीसी मनोज श्रीवास्तव, अपेक्षा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।