फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विधायक ने किया प्रेरित

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विधायक ने किया प्रेरित

Sun, 07 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विधायक ने किया प्रेरित

विज्ञापन
चकिया। भाजपा के प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के निर्देश के तहत शनिवार को स्थानीय विकास खंड के भीषमपुर, पचवनिया तथा प्रीतपुर गरला गांवों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने 2019 के आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुए पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
इस दौरान विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों और किसानों के लिए तमाम लाभार्थी परक एवं रोजगार परक योजनाएं चला रही है। इसका लाभ आम आदमी को सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में बिचैलियों की भूमिका कम हो गई है। इससे जनता उत्साह का माहौल है। उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, नागेश पांडेय, झामा वनवासी, कृष्णानंद चैहान, शेखर चौहान, रमाकांत चौहान, अरविंद गुप्ता, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, संजय चौहान, रामाश्रय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed