फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चंदन, फूल और बेलपत्र से बाबा का हुआ शृंगार

चंदन, फूल और बेलपत्र से बाबा का हुआ शृंगार

Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
चंदन, फूल और बेलपत्र से बाबा का हुआ शृंगार

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के सिकटिया रेलवे फाटक के समीप स्थित श्रीमुक्तेश्वर महादेव का वार्षिक शृंगार विधि विधान से किया गया। पूजन अर्चन के बाद महादेव की भव्य आरती उतारी गई और इसके बाद आयोजित भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुजायमान रहा।
श्रीमुक्तेश्वर महादेव का शुक्रवार की सुबह ही दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। दस बजे विधि विधान से मुक्तेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई और चंदन, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा से शिवलिंग का शृंगार किया गया। इसके बाद महादेव की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद दर्शन करने वालों की कतार लग गई। दोपहर बारह बजे प्रसाद वितरण और भंडारा की शुरूआत हुई। मंदिर को फूल माला और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। लाउडस्पीकर से भक्ति गीत बजने से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शृंगार के मौके पर रात में इलाहाबाद की सुमित्री नंदनी और बनास के ज्ञानी यादव के बीच बिरहा मुकाबला हुआ। इससे सुनने केेे लिए रात भर भीड़ रही। इस मौके पर अरविंद मिश्र, रामेश्वर, रामविलास यादव, सुजीत पटेल, रामलखन यादव, अशोक, विनोद, मुनीब, मुनीब, मन्नू यादव, प्रदीप, अवधेश, राजकुमार, धनंजय, मुन्ना, कुंदन, गुड्डू पटेल, उदय लगे रहे।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। नगर के जटिया धर्मशाला में स्थापित भगवान शिव का गुरुवार को भव्य शृंगार किया गया। शृंगार के बाद शिवलिंग की भव्य आरती उतारी गई। सजे भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की शाम भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। भक्तों ने शिवलिंग को आकर्षक ढंग से सजाया और इसके बाद पूजा पाठ के साथ रुद्राभिषेक किया गया। पूजन अर्चन शुक्रवार की भोर में छह बजे तक चलता रहा। इस दौरान दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर मुन्ना गुरु, शिव कुमार जायसवाल, मनोज मोदनवाल, मनोज जायसवाल, रिंकू, दिवाकर, इंद्रजीत, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी, सागर सिंह, सुनंदा सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed