फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निरोग रहने के लिए हजारों ने किया योग

निरोग रहने के लिए हजारों ने किया योग

Fri, 22 Jun 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
निरोग रहने के लिए हजारों ने किया योग
योग

विज्ञापन
चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान में गुरुवार की सुबह योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और मुगलसराय विधायक साधना सिंह के अलावा डीएम नवनीत सिंह चहल के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। पंतजलि योग समिति के योग गुरु राजेश योगी ने एक घंटे तक लोगों को योगाभ्यास कराया ।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में योग गुरु राजेश योगी ने सूर्य नमस्कार के साथ योग प्रशिक्षण का शुरुआत किया। उन्होंने प्राणायाम, कपाल भारती, भ्रांत भस्तिका, बज्र आसन, अनुलोम विलोम आसन की जानकारी दी और अपने साथ लोगों को भी आसन कराया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लोगों को रोजाना योग करने और निरोग रहने की सलाह दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि योग करने से शरीर के अलावा मन मस्तिष्क दोनो संतुलित रहता है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि योग शिविर में एक साथ हजारों लोगों को एक साथ योग करने से जागरूकता आएगी। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, बीएसए भोलेंद्र प्रताप, एसडीएम विकास सिंह, एआरटीओ विजय प्रकाश, चेयरमैन संतोष खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह, डीआईओएस विनोद राय सहित हजारों लोगों योग शिविर में शामिल हुए। संचालन प्रधानाचार्यं रामचंद्र शुक्ल ने किया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, मुगलसराय विधायक और डीएम नवनीत सिंह ने सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन


चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए शासन की ओर से आयुष विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके लिए विभाग को 35 हजार का बजट भी मिला था। लकिन डीएम ने कार्यक्रम को सही ढंग से कराने के लिए नगर पंचायत के अलावा कई विभागों को भी अलग से जिम्मेदारी दी थी। सीडीओ ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों और अन्य लोगों के लिए टी शर्ट देने की जिम्मेदारी आयुष विभाग को दी थी। लेकिन गुरुवार को योग शिविर के दौरान चिन्हित लोगों को ही टी शर्ट मिला। जिससे लोगों ने नाराजगी जताई। मंच के पीछे टी शर्ट बांट रहे आयुष विभाग के कर्मचारियों को लोगों की नाराजग ी का शिकार होना पड़ा। लोग उनके पास रखे टी शर्टो को जबरदस्ती छीनने लगे। लेकिन वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। जबकि जिला पंचायत राज विभाग की ओर से दो सौ टी शर्ट की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने आरोप लगाया कि आयुष विभाग के लोगों ने सौ टी शर्ट बांटने के बाद पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed