{"_id":"5af1fc9f4f1c1b46098b8c46","slug":"121525808287-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी की घटना में गृहस्थी खाक, पीड़ित बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी की घटना में गृहस्थी खाक, पीड़ित बेघर
Updated Wed, 09 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के नगवा गाव में मंगलवार को शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में नगीना मल्लाह की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना से नगीना का परिवार दाने को मोहताज हो गया। मंगलवार की शाम नगीना के परिवार के लोग घर के बाहर गए थे। तभी झोपड़ी से तेज धुआं और लपटे निकलती दिखाई देने लगी। लोग कुछ समझ पाते कि तेज चल रही हवा के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया। जिससे जिससे रिहायसी मड़ई सहित अन्य चार मड़ई भी आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम से आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी ने बताया कि झोपड़ी में रखा बीस हजार नकद, दस कुंतल अरहर, तीन कुंतल सरसो, और गृहस्थी सामान जलकर नष्ट हो गया।
धीना। क्षेत्र के कम्हारी गांव में आग लगने से दस बीघे पुआल का ढ़ेर रखा हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार अगलगी में बरहन गांव के श्याम बिहारी राम, बिरेंद्र बिंद, पारस बिंद, रविंदर बिंद का पुआल राख हो गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन