फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पी दिवस पर 445 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

पी दिवस पर 445 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पी दिवस पर 445 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित किया गया। विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह और जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाल विकास विभाग, नगर पालिका परिषद, विद्युत, मंडी परिषद, स्वास्थ्य विभाग, नलकूप खंड, गृह विभाग, जिला पंचायत और कृषि विभाग में संचालित होने वाली 445 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार के विकासपरक कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनपद के विकास का संकल्प लिया।
एमएलसी केदार नाथ सिंह ने कहा कि अधिकारी भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास कार्यक्रमों को पहुंचाना ही सरकार की मंशा है। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए अपने जनपद का नाम अग्रणी जिले में लाना होगा। विधायक साधना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत की जाए ताकि नये भारत का निर्माण किया जा सके। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव जरखोर में दीनदयाल कालोनी का शुभारंभ 31 जनवरी को कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने धानापुर ब्लाक को 31 जनवरी, बरहनी और नियामताबाद 15 फरवरी तथा 28 फरवरी तक सदर ब्लाक को खुले में शौचमुक्त घोषित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। इस दौरान कृषि, बागवानी, खादी ग्रामोद्योग सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, एसपी संतोष सिंह, सीडीओ डा. अभय श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, छत्रबली सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


चंदौली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से यूपी दिवस पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से नेगुरा गांव स्थित एक विद्यालय में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल तीन सौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, डा. कृष्ण मुरारी सिंह, प्रो. अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed