{"_id":"5a6242bd4f1c1b805a8b4fb4","slug":"121516389053-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्वास्थ्य विभाग के खस्ता हाल पर नाराज हुई कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्वास्थ्य विभाग के खस्ता हाल पर नाराज हुई कृषि मंत्री
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्य का समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था पर वह काफी नाराज थीं। उन्होने एक सप्ताह में इन कमियों को दूर कराने के लिए जिलाधिकारी से कहा।
शुक्रवार को जिलें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने विकास कार्य के निरीक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमे स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा कृषि पर अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होने सबसे पहले शिक्षा के विषय में जानकारी ली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से परिषदीय विद्यालय में स्वेटर वितरण के विषय में जानकारी लिया। जिसके वितरण में मानक व वितरण का माध्यम एसएससी के द्वारा किया जाना है। इसके साथ शिक्षा की गुणवत्ता व उपस्थिति को लेकर काफी गंभीर रहीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी से बोलीं कि वह नियमित दो विद्यालयों का निरीक्षण करें। इसकी रिपोर्ट भी शासन के वेवसाइट पर डाले। शिक्षा विभाग के जबाव से कृषि मंत्री का मूड उस समय आफ हो गया। जब स्वास्थ्य विभाग के विषय में जानकारी लेना शुरु की तो किसी भी बिंदु पर पूरी तैयारी नहीं थी। उन्होने सबसे पहले टीकारण, प्रसव आदि के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पैसा भेजी है। लेकिन दवा की खरीद नहीं हो सकी है। जिसका असर यह रहा कि यहां पर मातृ व शिशु विंग प्रारंभ नहीं हो सका। इस समस्या को एक सप्ताह में दूर कराने के लिए कहीं। वहीं कृषि विभाग से खाद आदि की उपलब्धता के विषय में जानकारी ली। जिसमें यूरिया की कमी का मामला उजागर हो गया। इस दौरान मुगलसराय विधायक साधना सिंह, जिलाधिकारी हेमंत कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह,डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, सीएमओ डा. पी के मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।