{"_id":"5a3abd634f1c1b1f168b471b","slug":"121513799011-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। औरैयापट्टी लाल गांव में ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ गांव में ही प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सात माह पूर्व गांव में 30 शौचालय बनने के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। लेकिन धनराशि को सीधे लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजा गया और प्रधान ने ठेकेदार द्वारा शौचालय निर्माण की बात लाभार्थियों से कही थी। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सात शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू तो कराया गया किंतु मानकों की अनदेखी की गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने ठेकेदार व ग्राम प्रधान के खिलाफ कई बार आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को गांव में ही ग्राम प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जमीला, नूरजहां, शाहजहां, इंदू, कमलावती, सुनैना, शांति, लालती, भोलानाथ, मुश्ताक, प्रेमनाथ, शिवशंकर, राधेश्याम, मजीद, वकील अंसारी, मालती, इसराइल, सरफुद्दीन, जमुना, नरसिंह आदि लोग शामिल रहे। इस संबंध में कार्यवाहक एडीओ पंचायत बरहनी अरविंद सिंह ने बताया कि जल्द ही गांव में भौतिक सत्यापन कराया जाएगा और कार्य में लापवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।