{"_id":"5a05fec54f1c1bc9678bad90","slug":"121510342341-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय सीमा के बाद जच्चा बच्चा केंद्र से नहीं हटा अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय सीमा के बाद जच्चा बच्चा केंद्र से नहीं हटा अवैध कब्जा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र के असना गांव में जच्चा बच्चा केंद्र से अवैध कब्जा नहीं हटा। जिसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जच्चा बच्चा केंद्र से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल अध्यक्ष संतविलास सिंह ने बताया कि अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
असना गांव के लोगों द्वारा तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जच्चा बच्चा केंद्र से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। मुख्य चिकित्साधिकारी का आदेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डा. रितेश कुमार ने बीते 28 अक्तूबर को असना गांव पहुंचकर जच्चा बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान मौके पर कुछ लोगों द्वारा जच्चा बच्चा केंद्र की जमीन पर अवैध रूप से झोपड़ी लगाई हुई मिली थी। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर झोपड़ी और अन्य सामान हटाने की चेतावनी भी दी थी। चेताया था कि अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटा। इसे लेकर गांव के लोगों में काफी नाराजगी है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डा. रितेश कुमार ने बताया कि जच्चा बच्चा केंद्र से अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा गया है लेकिन लक्ष्मनपुर कांड के चलते विलंब हो रहा है।