{"_id":"59f8c6784f1c1bf3538ba4eb","slug":"121509475960-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर किसानों के हितो को लेकर संघर्ष जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर किसानों के हितो को लेकर संघर्ष जारी रहेगा
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय जिला सम्मेलन मंगलवार से जागेश्वरनाथ धाम परिसर में निर्मित स्वर्गीय कामरेड बच्चन सिंह नगर में झंडोत्तोलन के साथ हो गया। इस अवसर पर मजदूर किसान व्यापारी, नौजवान के हितों को लेकर सतत संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन का आरंभ श्री प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर किया। झंडोत्तोलन के बाद श्री प्रसाद, लालमनी देवी तथा रामप्यारे के संयुक्त अध्यक्ष मंडल के अधीन सम्मेलन की शुरूआत हुई। सम्मेलन में पार्टी प्रांतीय नेता पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह ने कहा कि फांसीवादी ताकते देश को अपने शिकंजे में लेने के लिए साजिश रच रही है। वहीं किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा नौजवानों का शोषण बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न सभी सीमाएं पार कर चुका है। इसलिए केन्द्र तथा राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध व्यापक संघर्ष की जरूरत है। सम्मेलन के पर्यवेक्षक प्रांतीय महासचिव हीरालाल व पूर्व विधायक दीनानाथ यादव रहे। सम्मेलन में गुलाब चंद, लालचंद, सतीशचंद, परमानंद, महानंद, जयनाथ, डॉ. गीता शुक्ला आदि रहे।