फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केबल जोड़ते समय करेंट की चपेट मे आकर दो झुलसे

केबल जोड़ते समय करेंट की चपेट मे आकर दो झुलसे

Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
केबल जोड़ते समय करेंट की चपेट मे आकर दो झुलसे

विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव में शुक्रवार की रात बिजली के पोल पर चढ़ कर तार जोड़ते समय करेंट आ जाने उसकी चपेट में आकर गांव के दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को घायलावस्था में मुगलसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की और इसके बाद चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से हितंगुतगढ़ में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार को ठेकेदार ने इलाके के जर्जर तारों को हटाकर नये तार लगवाए लेकिन देर शाम बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में जांच पड़ताल की तो पता चला कि ठेकेदार के आदमियों ने तार तो बदल दिया लेकिन गांव की ओर जाने वाली बिजली का कनेक्शन जोड़ना भूल गए हैं। इस पर गांव के ही अमरजीत सिंह (48) और हिमांशु सिंह (18) गांव के अन्य लोगों के साथ स्वयं कनेक्शन जोड़ने का निर्णय लिया। रात आठ बजे उपकेंद्र पर फोन कर ग्रामीणों ने लाइन काटने को कहा। बताया कि वे तार जोड़ने जा रहे हैं। इस पर लाइन काट दी गई। दोनों तार जोड़ने लगे तभी अचानक लाइन चालू कर दी गई। इसे अमरजीत और हिमांशु गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में ही उपकेंद्र पर पहुंच कर खूब हो हल्ला किया और तोड़ फोड़ की। ग्रामीणों ने उपकेंद्र के कंप्यूटर, कम्प्लेंट रजिस्टर, लाग बुक, टेबल सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। आक्रोशित लोग शनिवार की सुबह आठ बजे दोबारा उपकेंद्र पर पहुंचे और रोड पर केबल रख कर धानापुर चहनियां मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर एक घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सुबह करीब 11 बजे एसडीओ धर्मदेव प्रसाद और जेई राधेश्याम चौहान उपकेंद्र पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन


धानापुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर लापरवाह कर्मचारियों के कारण अब तक प्राइवेट और संविदा पर रखे गए आधा दर्जन लाइनमैन की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके अभी भी विभाग और ठेकेदार नहीं चेत रहे हैं। इसका खामियाजा शुक्रवार की रात को भी हिंगुतरगढ़ निवासी अमरजीत और हिमांशु को उठाना पड़ा। बताया जाता है कि उपकेंद्र पर तीन सरकारी और छह ठेकेदार के कर्मचारी नियुक्त हैं। इन्हें ही पूरे क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था संचालित करनी है। ये कर्मचारी समय से काम नहीं करते हैं। चर्चा है कि शाम होते ही उपकेंद्र पर नशेड़ियों का अड्डा लगता है और कर्मी भी नशे में मस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed