फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नौकरी बचाने को लेकर भावनात्मक अस्त्र का हुआ प्रयोग

नौकरी बचाने को लेकर भावनात्मक अस्त्र का हुआ प्रयोग

Mon, 31 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
नौकरी बचाने को लेकर भावनात्मक अस्त्र का हुआ प्रयोग
मंत्री को बांधी राखी

विज्ञापन
चंदौली। शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षा मित्र अपने नौकरी को बचाने के लिए आज कल आंदोलित हैं। साम, दाम, दंड को यह अपना अस्त्र बनाने लगे हैं। इसके साथ ही धरना प्रदर्शन के साथ-साथ सड़क जाम करना, कार्यालयों में आगजनी करने आदि जैसे कार्य को अंजाम दे चुके हैं। अब यह अपने लड़ाई को भावनात्मक रूप भी देने से गुरेज नहीं कर रहे है। रविवार को मानव संसाधन राज्य मंत्री व चन्दौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय को महिला शिक्षा मित्रों ने भावनात्मक लड़ाई को अंजाम देते हुए राखी बांधा। इस दौरान राज्य मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज महिला शिक्षा मित्रों ने राखी बांधा है, जिससे यह मेरी बहन हुईं। जैसे ही मंत्री ने यह कहा, महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि राखी बांधे जाने के बाद हर भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार देता है। इस पर उन्होंने वचन दिया। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज नहीं था कि उनकी बहन तत्काल ऐसा मांग देंगी जिससे वह असमंजस की स्थिति में पड़ जाएं। सांसद ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed