फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो माह से जला ट्रांसफार्मर, किया प्रर्दशन

दो माह से जला ट्रांसफार्मर, किया प्रर्दशन

Thu, 20 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
दो माह से जला ट्रांसफार्मर, किया प्रर्दशन

विज्ञापन

शहाबगंज। क्षेत्र के बरांव गांव में दो माह पहले जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के मनमानेे रवैये के चलते गांव में दो माह से अंधेरा फैला है। चेताया कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

प्रदेश में जले विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए 72 घंटे निर्धारित किया गया है। लेकिन इसके विपरीत बरांव गांव के पूर्वी बस्ती के लोग बिजली विभाग के मनमाने रवैये कारण पिछले दो माह अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबुर है। विभाग के कार्य प्रणाली से नाराज ग्रामीणो ने बुधवार को फुंके ट्रांसफार्मर के पास खडे़ होकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो ग्रामीण सड़क पर उतर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई घनश्याम ने कहा कि उक्त ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया होने से ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। इस दौरान राजेश, कल्पनाथ, बबलू, हृदय, बीरबल, रामकृत, अशोक, करिमुल्ला, जयहिन्द, अर्जुन ने बताया कि सभी उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा करते है। बावजूद विभाग द्वारा जले ट्रांसफार्मर बदले जाने में आनाकानी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed