फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   120 driving licenses suspended in six months

Chandauli News: छह माह में निलंबित किए गए 120 ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 09 Jun 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
120 driving licenses suspended in six months
पीडीडीयू नगर। सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों को सख्त किया गया है। नियमों की अनदेखी करने पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग वाहनों का चालान करता है। इसके बावजूद कई लोग ऐसे लोग हैं, जो लगातार यातायात नियम तोड़ते हैं। ऐसे में पिछले छह महीने में 120 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिले में दो लाख 70 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इसमें स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, ऑटो, मालवाहक, ट्रैक्टर, ई रिक्शा, हार्वेस्टर आदि शामिल हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हर महीने करीब 6000 वाहनों का चालान होता है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद कई लोग बार-बार नियम तोड़ने से बाज नहीं आते। ऐसे में परिवहन विभाग ने पिछले छह महीने में 120 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए। एआरटीओ प्रशासन डाॅ. सर्वेश गौतम ने बताया कि जिन वाहनों का तीन बार चालान हो जाता है, उनके चालक के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिए जाते हैं। हालांकि बाद में उनका लाइसेंस स्वत: बहाल हो जाता है। इसके बाद फिर से नियम तोड़ने पर लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed