फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 villages including Kuchaman, Kudhakala sealed

कोरोना संक्रमितों के गांवों को किया गया सील

Fri, 26 Jun 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 villages including Kuchaman, Kudhakala sealed
धीना के हॉटस्पाट डैना गांव में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में 15 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को कोरोना संक्रमितों के गांवों में कुचमन, कुढ़कला, जिलालपुर और खोचमा सहित 15 में अधिकारियों की टीम पहुंची और गांवों को बैरिकेडिंग कर सील किया गया। इस प्रकार यही नहीं गांवों में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया। वहीं पूर्व में मिले इलाकों में भी थर्मल स्क्रीनिंग लगातार जारी है। इस प्रकार कुछ हॉटस्पाट गावों की संख्या 40 हो गई है।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकास खंड के कुढ़कला गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार को प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। शुक्रवार को बीडीओ रक्षिता सिंह और एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव ने गांव में साफ सफाई व अन्य तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित गांव में लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने का आदेश दिया गया है। इसी तरह अलीनगर के कुछमन गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक इलाहाबाद जीआरपी में कार्यरत है। 11 जून को छुट्टी लेकर घर आया था। ग्राम प्रधान चनर्धन यादव ने गांव में साफ सफाई का जायजा लिया। सकलडीहा संवाददाता के अनसार विकास खंड के दरियापुर के राजस्व गांव जलालपुर और खुचमा में दो युवक की रिपोट पॉजिटिव होने पर गांव को सील किया गया। शुक्रवार एसडीएम प्रदीप कुमार और पीडी सुशील त्रिपाठी गांव पहुंचकर सील कराते हुए हॉट स्पॉट घोषित कराया। इस दौरान गांव को सेनेटराइज और डोर टू डोर खाद्यान पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ आशा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन दूबे, रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान चन्दधर यादव, अनिल पासवान रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले में पूर्व में हॉट स्पॉट घोषित गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग सैनिटाइजर छिडकाव का सिलसिला जारी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज भी गांवों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के काली महाल में दो कोरोना संक्रमित मिलने के तीसरे दिन शुक्रवार को राजकीय महिला चिकित्सालय से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंची और डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग की। सभासद जितेन्द्र गुप्ता की देख रेख में पूरे इलाके में सैनिटाइज भी किया गया। चकिया संवाददाता के अनुुसार पिता-पुत्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव की साफ-सफाई सेनोटाईजेशन एवं ग्रामीणों की थर्मला स्क्रीनिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 111 घरों के 676 लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग किया। वहीं ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में गांव में साफ-सफाई तथा सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। कंदवा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सुढना गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों द्वारा 43 घरों में 265 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सुढना गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग के साथ आवश्यक सुझाव देते हुए 21 दिनों तक घर मे रहने की सलाह दी गई।इस दौरान नंदलाल, मनीषा, सीमा, सुनील रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा के ढोढ़िया गांव में पिछले दिनों दो कॅरोना पाजिटिव में एक किशोर व एक किशोरी मिलने के बाद हड़कंप है। शुक्रवार को सीएचसी कर्मियों की टीम ने 256 घरों में थर्मल स्कैनिंग की गई। इस अवसर पर प्रधान अनिल कुमार कुशवाहा,अंकुर शर्मा , किरण कुमार,दीपिका गुप्ता,प्रियंका, अमृता गौतम रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार टांडाकला गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद में प्रधान सीमा सिंह लगातार प्रतिदिन अपने खर्च पर पूरे गांव का सेनेटाइजर करवा रही है। इस दौरान प्रधानपति राजीव सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा ।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर क्षेत्र के रेवसा गांव में कोरोना को मात देकर वापस लौटने पर अधेड़का शुक्रवार को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सक और पुलिसकर्मियों का भी स्वागत किया गया।

क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी अधेड़ 14 जून को मुुंबई से आया था। जांच में 18 जून को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वाराणसी में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को जांच के बाद जितेंद्र का रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज कर घर में क्वार्टर कर दिया गया। गांव में 21 दिन तक हॉटस्पॉट घोषित रहेगा। अधेड़ के वापस लौटने पर ग्राम प्रधान विक्की यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ,निरंजन यादव, विजय बॉर्डर ,मनोज गोंड, इंद्रजीत गोंड, संजय, प्रदुमन गोंड, मनोज गोंड ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed