फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 trains were canceled

12 ट्रेनें रहीं रद्द

Wed, 11 Jan 2017 01:14 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
12 trains were canceled
ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
ट्रेनों की लेटलतीफी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को डिब्रूगढ़ टाउन जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल 28 घंटे विलंब से बुधवार को मुगलसराय आने की उम्मीद है। इसी प्रकार पटना जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस 27 घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल 20 घंटे, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 14 घंटे विलंब से बुधवार को मुगलसराय आ सकती है।
विज्ञापन

  वहीं हावड़ा राजधानी और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें तीन से 18 घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं जबकि 12 ट्रेनें रद्द रहीं। इसी प्रकार मंगलवार को आरंभिक स्टेशनों से रद्द रहने के चलते 19 ट्रेनें बुधवार को मुगलसराय होकर गंतव्य को नहीं जाएंगी। डीआरएम किशोर कुमार के अनुसार उत्तर भारत में कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

 ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मंगलवार को जहां तीन दर्जन ट्रेनें 28 घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना    हुईं।  इसी तरह डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस, डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप और डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अप हटिया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय इलाहाबाद पैसेंजर, अप और डाउन वाराणसी मुगलसराय पैसेंजर और आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस और डाउन महाबोधि एक्सप्रेस रद्द    रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार आरंभिक स्टेशनों से मंगलवार को रीशेड्यूल किए जाने के चलते डाउन सियालदह दूरंतो, डाउन हावड़ा दूरंतो, डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनल पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, अप संघमित्रा एक्सप्रेस,  अप पूर्वा एक्सप्रेस, डाउन जोधपुर एक्सप्रेस, अप कालका मेल, डाउन सियालदह राजधानी, डाउन अकाल   तख्त एक्सप्रेस अप मुंबई मेल, अप हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन पूर्वा एक्सप्रेस समेत 60 से अधिक ट्रेनें बुधवार को एक से 17 घंटे तक विलंबित होकर बुधवार को मुगलसराय पहुंचेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed