फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 prescription sold

प्रमुख पद के लिए 12 पर्चे बिके

Wed, 03 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 prescription  sold
जिले के नौ विकास खंडों में सात फरवरी को होने वाले ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जारी है।
विज्ञापन


चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, फार्मों की बिक्री में भी तेजी आती जा रही है। नामांकन पत्र बिक्री के दूसरे दिन भी सभी विकास खंडों में एक दर्जन नामांकन पत्र बिके।


जिले के चंदौली, बरहनी, नियामाबाद, सकलडीहा, चहनियां, धानापुर, चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ ब्लाकों में सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव होगा। इसके लिए पांच फरवरी को नामांकन किया जाएगा। एक फरवरी से शुरू हुए फार्म बिक्री के लिए प्रत्याशियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

 स्थिति यह है कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी चार से पांच प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद रहे हैं।
धानापुर विकास खंड मुख्यालय पर प्रमुख पद के लिए मगलवार को तीन नामांकन पत्र बिके। खंड विकास अधिकारी सुशील मिश्र ने बताया कि प्रमुख पद के लिए रमरजाय की आशा,अटौली की मीना, नोनारी की गूंजा  ने पत्र खरीदे हैं। नियामाताबाद संवाददाता के अनुसार दो दिनों में आठ नामांकन पत्र बिके हैं।

ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को जहां तीन फार्म बिके थे वहीं मंगलवार को पांच फार्म की बिक्री हुई। खंड विकास अधिकारी के अनुसार दो दिनों में महेन्द्र पासवान ने तीन, ओमप्रकाश, मुराहू, उमाशंकर गोंड ने दो और अजय ने एक फार्म खरीदा है। 

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार  स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर  ब्लाक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य  सोमवार से ही शुरू हो गया लेकिन पहले दिन किसी भी प्रत्याशी के द्वारा  नामांकन पर्चा नहीं खरीदा गया। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अधिकृत  प्रत्याशी संजीव सिंह के द्वारा पर्चा खरीदा गया। इस संबंध में लेखाधिकारी  सियालाल ने बताया कि एक पर्चे की बिक्री हुई है।

अभी तीन दिन और नामांकन  पत्रों की बिक्री होगी।

शहाबगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर दो दिनों में तीन लोगों ने प्रमुख पद के लिए छह फार्म खरीदे।विकास खंड अधिकारी अवध किशोर वर्मा ने बताया कि प्रमुख पद के लिए सरोज सिंह ने तीन तो सपा प्रत्याशी शशि उपाध्याय ने दो और रंजना गुप्ता ने एक फार्म खरीदा है।

 चहनियां संवाददाता के अनुसार विकास खंड मुख्यालय पर दो दिनों में मात्र दो फार्म खरीदा गया है। मंगलवार को शीला सोनकर ने दो पर्चा खरीदा है।


नियामताबाद संवाददाता के अनुसार  स्थानीय विकास खंड में ब्लाक प्रमुख की सुरक्षित सीट पर दिलचस्प मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। दो दिनों में आठ फार्मों की बिक्री और पांच लोगों के मैदान में आने के बाद चुनाव को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ गई।

142 सदस्यों वाले ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख बनने के लिए 73 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। इसके लिए नामांकन फार्मों की बिक्री जारी है।  दो दिनों में पांच लोगों ने आठ फार्म खरीदे हैं।

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पर शुरूआती दौर में साधारण चुनाव लग रहा था लेकिन चुनाव का समय नजदीक आने और प्रमुख पद के उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने से मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। हालांकि जानकारों की माने तो अभी शुरूआती दौर है। ऐसे में मुकाबला किसके किसके बीच होगा यह कहना मुश्किल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed