{"_id":"5ca10dfdbdec22147057ac74","slug":"11554058749-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित व साफ छवि के प्रत्याशी होंगे पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित व साफ छवि के प्रत्याशी होंगे पसंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। पहली बार 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बने युवाओं में लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि वे ऐसे प्रत्याशी को अपना मत देंगे जो साफ छवि वाला और शिक्षित हो।
सैदूपुर कस्बा निवासी कुमारी श्रेया कहती हैं कि पहली बार वोट देना उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। चुनाव में वे ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगी जिसमें कार्य करने का क्षमता हो, साथ ही वह शिक्षित और युवा भी हो। कहा कि स्वच्छ छवि वाली सरकार उनकी प्राथमिकता होगी। रामगढ़ निवासी काजल केशरी कहती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा देने के साथ ही शिक्षा की बेहतर व्यवस्था करने वाले प्रत्याशी को वे अपना मत प्रदान करेंगी। साथ ही प्रत्याशी द्वारा विकास संबंधी कार्यों की घोषणा पर भी उनकी निगाह रहेगी। कस्बा निवासी दिव्यांश केसरवानी कहते हैं कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का वादा करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। साथ ही प्रत्याशी को पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर होना चाहिए। इलिया निवासी राहुल गुप्ता का कहना है कि पहली बार मतदान करना किसी उत्सव से कम नहीं होगा। वे विकास करने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे न कि झूठे वादे करने वालों को।