{"_id":"5c76dfa7bdec22737b7b9515","slug":"11551294375-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तालाब आवंटन में धांधली का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तालाब आवंटन में धांधली का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने तालाब आवंटन में धांधली का लगाया आरोप
जिला प्रशासन से दोबारा टेंडर कराने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। तहसील सभागार में बुधवार को तहसील प्रशासन और मत्स्य विभाग के संयुक्त सहभागिता में विभिन्न गांवों की तालाबों का आवंटन प्रक्रिया की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के अभाव में विभागीय अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से मनचाहे लोगों को तालाब आवंटित कर दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोबारा टेंडर निकालकर आवंटन कराने की मांग की है।
मत्स्य पालन आवंटन के लिए तहसील क्षेत्र के धानापुर, तोरवां, मेढ़ान, करजौड़ा, गिरेहु, त्रिपाठ, बेलवानी, डेरवांखुर्द, डैना, दिघवट आदि गांवों के तालाबों को तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मत्स्य विभाग और तहसील के अधिकारियों ने मनचाहे लोगों को तालाब आंवटन कर दिया है। अधिकांश ग्रामीण सूचना के अभाव में तालाब पाने से वंचित रह गए। वहीं भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने आवंटन प्रक्रिया नियम विरूद्ध कराए जाने पर जांच कराने की बात कही। मत्स्य अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि नियमानुसार मत्स्य पालन के लिए तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई।
धनंजय
बाइट- 1030