{"_id":"5c76df4fbdec222720374cec","slug":"11551294287-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की बैठक में सांसद ने गिनाई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की बैठक में सांसद ने गिनाई उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन की बैठक में सांसद ने गिनाई उपलब्धियां
जागेश्वरनाथ धाम में भाजपा के संगठन की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारगंज। भारतीय जनता पार्टी चकिया विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का सम्मेलन बुधवार को जागेश्वरनाथ धाम परिसर में हुआ। इसमें राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार ने पांच वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न मंडलों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास कायम है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के विजन के साथ हर वर्ग के लिए कार्य किया है। इसका लाभ चुनावों में मिलेगा। बैठक में पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान ने कहा कि पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के कैंप पर एयर स्ट्राईक करके देश के जवानों ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि जनता में कायम है जो लोकसभा चुनाव में दोबारा सरकार बनाने में मददगार साबित होगा। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, अनिल तिवारी, हरेराम पांडेय, अजय पांडेय, भगवान दास मौर्य, देवेन्द्र साहनी, डॉ. प्रदीप मौर्या, मधूनारायण खरवार, देवी सिंह पटेल, नरेन्द्रनाथ द्विवेदी रहे। संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया।