फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उपवास रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उपवास रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
उपवास रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चंदौली। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा के हमले से आहत जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलों रविवार को शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि आतंकियों का यह कृत्य कायरतापूर्ण है। सदर तहसील परिसर पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में कांग्रेसियों ने उपवास रखकर आंतकवाद के विरोध कर श्रद्धांजलि सभा की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पुलवामा की घटना में शहादत प्राप्त करने वालों वाले शहीदों की कुर्बानी को पूरा देश याद करके गमगीन है, वहीं इस आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। डॉ.जीके पांडेय ने कहा कि सरकार को आतंकवाद जैसे गंभीर मसले पर गंभीरतापूर्वक विचार करके कड़े कदम उठाने की जरूरत है। ताकि भविष्य में इस तरह की आतंकी घटना की पुनरावृत्ति न हो और साथ ही देश को अपने वीर जवानों को इस तरह न खोना पड़े। इस दौरान राजेंद्र गौतम, आंनद शुक्ला, सतीश बिंद, मधुराय, डा.नारायण मूर्ति ओझा, समर बहादुर सिंह, गंगाराम, सुल्तान खां, शीतला सिंह, रामानंद यादव रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा कार्यालय के समाने कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा की। इसमें जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि आतंकवाद व पाकिस्तान को केंद्र सरकार करारा जवाब देगी। इस दौरान रमेश जायसवाल, शशिशंकर सिंह, हरवंश उपाध्याय, संतोष खरवार, शिवशंकर पटेल, सूर्यमुनी तिवारी, जितेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र, सत्य प्रकाश गुप्ता रहे। अखिल भारतीय यादव महापरिषद के जिलाध्यक्ष परमानंद यादव के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता ने शहीद जवानों के सम्मान में कैंडिल मार्च निकाला। इसमें कन्हैया कुशवाहा, जितेंद्र मौर्य, सदानंद, भोलानाथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed