फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार दिवसीय समाजवादी जनसंवाद यात्रा का हआ समापन

चार दिवसीय समाजवादी जनसंवाद यात्रा का हआ समापन

Thu, 27 Dec 2018 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय समाजवादी जनसंवाद यात्रा का हआ समापन
कंदवा। समाजवादी पार्टी की ओर से चल रहे चार दिवसीय समाजवादी जन संवाद यात्रा का समापन बुधवार को अदसड़ लिफ्ट कैनाल पर हुआ। इसके पूर्व यात्रा चिरईगांव, मुड्डा, धनाइतपुर, पोखरा, अरंगी होते हुए अदसड़ पंप कैनाल पर पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने समस्याओ के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को खूब कोसा।
विज्ञापन

पंप कैनाल पर हुई सभा में सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मोदी व योगी के सरकार केवल किसानों , बेरोजगारों व व्यापारियों को गुमराह कर रही है। सभी वर्ग तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि सपा सरकार में मैंने सैयदराजा विधानसभा में 14 लिफ्ट कैनाल लगवाए। नरवन के किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अदसड़ में पंप कैनाल के लिए सपा सरकार ने 39 करोड़ रुपये स्वीकृत कराया था। अदसड़ पंप कैनाल का पानी कंदवा में जाकर गिरेगा। इससे टेल के लगभग 50 गांवो के किसानों की पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। जनता भाजपा के झूठे वादों को जान चुकी है। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास का कार्य ठप पड़ा हुआ है। कहा कि समाजवादी जनसंवाद यात्रा भाजपा को सत्ता से हटाने तक जारी रहेगा। समाजसेवी अंजनी सिंह ने कहा कि भाजपा को किसानों के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।अब भाजपा को भगाने के लिए युवाओं को राजनीति में सहभागिता निभाना होगी। इस दौरान रामजनम यादव, अखिलेश सिंह, दयाराम यादव, जयनाथ यादव, पंकज सिंह, रामधीन यादव, अशोक यादव, रामदुलार कन्नौजिया, हरिवंश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, राजेश यादव,राजू यादव, विद्याशंकर कुशवाहा, छोटेलाल, राजू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed