फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

Sun, 09 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंदौली। बुलंदशहर की घटना में शहीद पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाला। आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन ओसी को सौंपा। साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है और प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

जुलूस के दौरान जिलाध्यक्ष कला प्रसाद सोनकर ने कहा कि प्रदेश में अपराध मुक्त का नारा देकर सता पाने के बाद भाजपा के लोगों ने जंगल राज कायम कर लिया है। अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे और पुलिस असहाय बनी है। वहीं बुलंदशहर की घटना के बाद से प्रदेश के हालात और भी खराब हुए है। आरोप लगाया कि भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है। एक ओर गाय के नाम पर राजनीत करने वाले भाई भाई को लड़ाकर सत्ता का सुख ले रहे है। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक उन्माद को भी हवा देने की कोशिश किया जा रहा है। लोगों ने शहीद पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्या के मामले की जांच उच्चस्तरीय कमेटी से कराने, शहीद के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने, उचित सुरक्षा और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को करते हुए राज्पाल को संबोधित ज्ञापन ओसी जेएल सरोज को सौंपा।इस दौरान अजय पासवान, राजकुमार पासवान, मो. सुलेमान भाई, राजकुमार गौतम, सुरेंद्र खरवार, अमरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed