{"_id":"5c02dc23bdec224171675012","slug":"11543691299-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामताबाद में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगी गौशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामताबाद में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगी गौशाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। जिले के किसानों को छुट्टा पशुुओं से निजात मिल जाएगी। इसके लिए नियामताबाद ब्लाक के कठौड़ी में करीब एक हेक्टेयर में 1.20 करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पूरे जिले में छुट्टा पशु बड़ी समस्या है। पीडीडीयू नगर में जीटी रोड पर दिनभर पशु सड़क पर ही घूूमते हैं। जीटी रोड पर सब्जी और फल मंडी होने के कारण पशुओं का जमावड़ा रहता है। इससे वाहन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही हादसे और जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। यही हाल जिला मुख्यालय का है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। लंबे समय से जिले में गोशाला के निर्माण की मांग की जा रही है। इसको देखते हुए पशुपालन विभाग ने कठौड़ी में पशुशाला बनाने का निर्णय लिया है। कठौड़ी ग्राम पंचायत प्रशासन ने आराजी 1100 में 1.040 हेक्टेयर भूमि को पशुपालन विभाग को सुपुर्द कर दी गई है। यहां टिनशेड, पानी, भूसा, चरनी की व्यवस्था होगी। यहां पशुओं की देख भाल के लिए चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। पशुओं के गोबर से खाद बनाने की भी तैयारी है। जैविक खाद को किसानों को मुहैया कराई जाएगी जिसका इस्तेमाल खेती के लिए करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय ने कहा कि कठौड़ी में गौशाला के लिए कार्ययोजना बना दी गई है और धन की मांग की जा चुकी है। धन आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन