{"_id":"5bd9fbf1bdec22694517dad8","slug":"11541012465-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण के लिए उद्यमियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण के लिए उद्यमियों ने उठाई आवाज
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के विकास और समस्याओं को निस्तरित करने पर चर्चा की गई। वहीं उद्यमियों ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति से करने की शिकायत की। जिसपर सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बिजली, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र, फेज एक के निकट सड़क के मरम्मत हेतु नवीन आगणन, 10 एमबी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित, औद्योगिक क्षेत्र, फेज दो केे ड्रेनेज सिस्टम प्रारंभ करने हेतु नाला निर्माण कराने को उद्यमियों ने अधिकारियों के सामने रखा। इसके अलावा बैंक शाखा खोले जाने, बिजली कनेक्शन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ-साथ चन्दौली में 21 से 23 जनवरी के मध्य ट्रेड फेयर, मेला एवं प्रदर्शनी लगाये जाने के संबंध में उद्यमी संगठनों एवं उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में गौरव मिश्र, उपायुक्त उद्योग, सुबोध कुमार सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, दिलीप कुमार मौर्य, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, जयप्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, विवेक सिंह, देव भट्टाचार्य, चंद्रेश्वर जायसवाल, डीएस मिश्रा, सुरेश कुमार पटेल उपस्थित थे।