{"_id":"5bb12279867a5570eb37c678","slug":"11538335353-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से स्थानीय खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों ने खंडवारी प्रधान भज्जु सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भज्जु सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में मनीष यादव नादी प्रथम, जितेंद्र हरधन द्वितीय रहे। इसी तरह 800 में अंशु कुमार रमौली, रामेंद्र मोलनापुर,1500 मीटर में सतीश यादव चकरा, दिवाकर नौदर, गोला प्रक्षेप में आशुतोष यादव महुअर कला, अवनीश कुमार मटियरा, डिस्कस थ्रो में अवनीश कुमार मटियरा व नीलेश रमौली क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग के सौ मीटर की दौड़ में कुमकुम सिंह महुआरी खास, वंदना सिंह महुआरी खास,800 मीटर की दौड़ में आरजू शाक्य जगन्नाथपुर, अनामिका रमौली, 1500 मीटर की दौड़ में आरजू शाक्य जगन्नाथपुर, काजल पथरा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर रविंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, चंद्रिका यादव, वंश नारायण दुबे, रमेश मौर्या, धर्मेद्र कुमार शर्मा, भागवत मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक बिकास दल अधिकारी शिवशंकर सिंह ने किया।