फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महंगाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

महंगाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
महंगाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
पीडीडीयू नगर। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न , दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं और भाजपा नेताओं के बड़बोलेपन के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी की सदस्यों ने काली महाल चौराहा स्थित राजीव गांधी की मूर्ति के समीप धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सभा में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश मोदी व योगी के जनविरोधी नीतियों के कारण कराह रहा है। महंगाई, खाद्य पदार्थों व पेट्रोलियम के बढ़ते मूल्य से आम लोग परेशान हैं। प्रदेश में चोरी-छिनैती, हत्या का ग्राफ अपने चरम सीमा पर है। इसे रोक पाने में शासन व प्रशासन पूरी तरह से विफल है। विकास कार्यों को आयाम न देने वाली भाजपा सरकार अंग्रेजों के तर्ज पर फूट डालो - राज करो की नकल कर धार्मिक भावनाओं को भड़काकर देश की सत्ता पर पुन: काबिज होना चाहती है, लेकिन कांग्रेसजन अपनी जान दे देंगे, देश की संस्कृति, भाईचारे को टूटने नहीं देंगे। धरना में नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल पटेल , कमरूल बारी, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, मुजाहिद अख्तर, नेहाल अख्तर, संजय मिश्रा, नवीन पांडेय, रमेश सिंह रामा, संजय पांडेय, नंदलाल गुप्ता, मुहम्मद सलीम, मेवालाल शर्मा, इबरार, राहुल, इश्तियाक उपस्थित रहे। संचालन नंदगोपाल सिंह ने की।
विज्ञापन




चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम अभय मिश्रा को सौंपा। आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनपद में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है और यहां आए दिन चोरी हत्या की घटनाएं हो रही है। चेताया कि छह सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर ही जेलों में हत्याएं हो रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की गाड़ी पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि जनपद में आएदिन चोरी, हत्या, छिनैती, बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है। निजी शिक्षण संस्थान बच्चों के अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं और प्रवेश तथा अन्य सुविधाओं के नाम पर अनावश्यक पैसे वसूले जा रहे हैं। इस दौरान मधु राय, श्रीराम यादव, प्रताप नारायन पांडेय, राजेंद्र गौतम, संजय सिंह, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed