{"_id":"5b5387214f1c1bed5e8b4967","slug":"11532200737-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता से मिलकर बिजली समस्या दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता से मिलकर बिजली समस्या दूर करने की मांग
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर में बिजली दुर्व्यवस्था के संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष संतोष खरवार के नेतृत्व में सभासदों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को गोधना पहुंच कर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिला। अभियंता को पत्रक सौंप कर इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।
पत्रक के माध्यम से बताया कि अलीनगर इलाका शहरी क्षेत्र में आता है लेकिन यहां ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अलीनगर के सभी वार्डों में अभी तक चंदौली से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। पिछले दिनों खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने अलीनगर के पावर हाउस का क्षमता वृद्धि के लिए धरना प्रदर्शन किया था। इस पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया, लेकिन अभी तक उसको जोड़ा नहीं गया। इससे चंदौली से ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसी कारण से अभी तक दुर्व्यवस्था बनी हुई है । हल्की बरसात होने पर भी विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इसको बनाने में दो-तीन दिन समय लग जा रहा है। पत्रक लेकर अधीक्षण अभियंता ने एक पखवारा के भीतर अव्यवस्थाओं को दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में सभासद कयामुद्दीन, शिवशंकर शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल, बृजेश गुप्ता, अशोक जायसवाल, भानू तिवारी मौजूद रहे।