{"_id":"5b4657eb4f1c1bb9248b604d","slug":"11531336683-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई रैली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद/नौगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस पर बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसंख्या वृद्धि के उपायों पर मंथन किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से नियामताबाद गांव स्थित सरस्वती शिक्षा निकेतन विद्यालय से रैली निकाली गई। वहीं नौगढ़ विकासखंड सभागार में ग्राम्या संस्थान की ओर से जेंडर न्याय व परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। नियामताबाद संवाददाता के अनुुसार क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के प्रभारी डॉ लालजी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से जननीय स्वास्थ्य समस्याओं की ओर समाज का ध्यान दिलाया जाता है। कहा कि परिवार नियोजन के महत्व जैसे जनसंख्या मुद्दे के बारे में जानने के लिए कार्यक्रम में भाग लेने हेतु लोगों को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता, माता और बच्चे का स्वास्थ्य, गरीबी, मानव अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, लैंगिकता शिक्षा, गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल और सुरक्षात्मक उपाय जैसे बालिका शिक्षा, बाल विवाह, यौन संबंधी इन्फेक्शन आदि के प्रति भी जागरुक किया जाता है। इस मौके पर आचार्य चंद्र प्रकाश मिश्र, प्रमोद चतुर्वेदी, राम नारायण मिश्र, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, आशा सिंह, महातम सिंह आदि मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार ग्राम्य संस्थान की ओर से आयोजित सम्मेलन में सीडीपीओ माधुरी देवीकहा कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की ही नहीं है इसमें पुरूषों की भी भागीदारी होनी चाहिए। डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन स्वास्थ्य विभाग कि तरफ से होना चाहिए । उन्होनें कहा कि जन्मदर पर नियंत्रण बिना पुरुषों की सहभागिता के सफल नहीं हो सकता। कहा कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी कहीं ज्यादा आसान होता है। पुरुष नसबंदी के तुरंत बाद अपना सामान्य कार्य कर सकते हैं। इस दौरान अशोक कुमार, राम विलास, बच्चा लाल, कत्यायिनी सिंह, मीनाक्षी मौजूद रहे। संचालन व धन्यवाद ग्राम्या संस्थान के सुरेन्द्र ने किया।
विज्ञापन