{"_id":"599c89e24f1c1b9e2f8b45e1","slug":"11503431138-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल डे मिल बंद होने प्रधानाध्यापक का प्रभार छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल डे मिल बंद होने प्रधानाध्यापक का प्रभार छीना
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। शासन की मंशा के अनुसार परिषदीय विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को मिल डे मिल के तहत भोजन आदि की व्यवस्था है। लेकिन विशुनपुरा गांव में परिषदीय विद्यालय पर पिछले कई माह से मिल डे मिल बंद था। मंगलवार को एबीएसए के निरीक्षण के दौरान मिल डे मिल बंद होने पर प्रधानाध्यापक का प्रभार छीन लिया । सहायक अध्यापक कंचना यादव को प्रधानाध्यापक का प्रभार सौंपते हुए व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया।
तहसील मुख्यालय से चंद मीटर दूरी पर विशुनपुरा गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालित है। प्रधानाध्यापक रामेश्वर सहित दो सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र कार्यरत है। विद्यालय में कुल 110 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। यहां मिड डे मिल भी बंद रहता था। स्कूल में जल जमाव और गंदगी का अंबार लगा हुआ था। कई बार गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह और ग्राम प्रधान मनोज यादव ने शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को विद्यालय में साफ सफाई शुरू हुई लेकिन मिड डे मिल बंद रहा। मंगलवार को एबीएसए औचक निरीक्षण किया। जहां मिड डे मिल बंद होने पर उन्होंने तुरंत प्रधानाध्यापक से प्रभार से हटाकर सहायक अध्यापिका कंचन यादव को प्रधानाध्यापक का प्रभार सौपा। साथ ही हिदायत दी कि विद्यालय में पठन पाठन के साथ मिड डे मिल की व्यवस्था दुरुस्त करें।