फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोटी कटवा

चोटी कटवा

Mon, 14 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटवा

विज्ञापन
मुगलसराय। जनपद में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दस महिलाओं की चोटी व एक बालक के बाल कट गए। चोटी कटते ही महिलाएं बेहोश हो गई और उन्हें परिवार वाले उपचार के अस्पताल ले गए।
नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सिकंदरपुर क्षेत्र में कमला गुप्ता की पत्नी लीलावती देवी (52) की चोटी उस वक्त कट गई जब वह रसोई में खाना बना रही थी। इसके बाद दूसरी घटना भी उसी गांव के देवी गुप्ता के यहां घटित हुई। जहां उनकी उनकी पत्नी चिंरौजी देवी की चोटी उस वक्त कट गई जब वह अपने पति को कमरे में खाना देकर वापस रसोई की ओर जा रही थी। इसी प्रकार अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में सावित्री देवी (50) की चोटी तब कट गई वे घर में कुछ कार्य कर रही थीं। इसी प्रकार आलमपुर पूनम देवी (20) की शनिवार की रात सोते वक्त उसकी चोटी कट गई। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की रात में क्षेत्र के भतीजा गांव में प्रकाश की पुत्री रेखा(14) व छोटू यादव की पत्नी की भी शनिवार की देर रात्रि में चोटी कटने का मामला सामने आया। इसी प्रकार रविवार की दोपहर विकासखंड बरहनी के जेवारियाबाद गांव निवासिनी गायत्री देवी (28) की चोटी तब कट गई जब वह अपने कमरे में सो रही थी। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड के हरीपुर गांव में रविवार की सुबह 11 बजे शिल्पी पांडेय (18) की चोटी उस वक्त कटी जब वह अपनी सहेली अंजू के साथ गोटी खेल रही थी।
विज्ञापन

चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की सुबह क्षेत्र के मोलना पुर गांव में गणेश यादव की पत्नी सुनिता देवी (32) पशुओ को चारा देकर वापस लौटी तो वह बेहोश हो गई। लेकिन थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो देखा की उसकी चोटी कटी हुई है। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को कस्बा निवासी लक्की मौर्य (7) का बाल कटा मिलने से हड़कंप मच गया। मुगलसराय प्रतिनिधि के अनुसार चतुर्भुपुर निवासी रमेश मौर्या की पुत्री रीना प्रजापति की चोटी रविवार को कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed