फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अस्पताल में गंदगी मिलने में जताई नाराजगी

अस्पताल में गंदगी मिलने में जताई नाराजगी

Mon, 14 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी मिलने में जताई नाराजगी
अस्पताल

विज्ञापन
मुगलसराय। गोरखपुर में मासूमों की मौत के बाद अब चंदौली में भी जिला प्रशासन की तंद्र टूटी है। रविवार को एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह ने पीएचसी नियामताबाद, सीएचसी भोगवार व राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में आक्सीजन सिलेंडरों की जांच की । इस दौरान सीएचसी में गंदगी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को साफ सफाई का निर्देश दिया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया तीनों स्थानों पर आक्सीजन सिलेंडर सही हालत में मिले और उनके पास पर्याप्त स्टाक था।

गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी के चलते हुई मासूमों की मौत ने प्रदेश सरकार तक को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद से हर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद सरकारी अस्पतालों में अब इस बात की पुष्टि करने में जुटा है कि वहां आक्सीजन सिलेंडर कि स्थिति ठीक है या नहीं । इसी क्रम में रविवार की दोपहर एसडीएम सत्येन्द्र सिंह सबसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नियामताबाद पहुंचे। जहां निरीक्षण में आक्सीजन सिलेंडर चालू हालत में मिला लेकिन एक भी स्टाफ नर्स को ड्यूटी पर न देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि रोस्टर तय करके हर रोज स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई जाए। इसके बाद वह राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां भी आक्सीजन सिलेंडर की स्थिति ठीक मिली। बाद में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोगवार पहुंचे। वहां पर निरीक्षण के दौरान प्रसव वार्ड में गंदगी देख साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed