फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल क्षेत्र के बूथों पर मुकम्मल कराएं व्यवस्था-एडीजी

नक्सल क्षेत्र के बूथों पर मुकम्मल कराएं व्यवस्था-एडीजी

Mon, 18 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
नक्सल क्षेत्र के बूथों पर मुकम्मल कराएं व्यवस्था-एडीजी
नौगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को एडीजी पीबी रामाशास्त्री ने नक्सल क्षेत्र नौगढ़ में एसपी संतोष कुंमार के साथ अधीनस्थों के साथ जंगल में बिहार बार्डर तक कांबिंग की। साथ ही बूथों एवं मतदेय स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क, प्रकाश एवं अन्य सुविधाएं मतदेय स्थलों पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दरअसल तीन दिन पहले नक्सल क्षेत्र में नक्सलियों की धमक की सूचना पर लगातार तीन दिन से पुलिस और सीआरपीएफ कांबिंग कर रही है। एडीजी पी रामा शास्त्री रविवार को नौगढ़ पहुंचे। वह अधीनस्थों के साथ शाम तक बिहार की सरहद तक जंगल में मगरही, सपहर, पंडी, नोनवट, देवरी, शाहपुर, जमसोत, गहिला, सुखदेवपुर, हथिनी, केल्हड़ियां, कर्मठचुंवा निरीक्षण किया। इसके अलावा हिनुउत घाट का जायजा लिया जहां पीएसी की बस को नक्सलियों ने कई साल पहले उड़ा दिया था। उनके साथ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और सीआरपीएफ 148 बटालियन के कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी थे। उन्होंने कांबिंग किया और जंगल की भौगोलिक गतिविधियों से वाकिफ हुए। नक्सली घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने का भी निर्देश देने के साथ ही एडिशनल एसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव और सीओ नक्सल को पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों के साथ प्रतिदिन कांबिंग करने का निर्देश दिया। एडीजी ने मतदान केंद्र जमसोत और मतदान केंद्र देवरी का निरीक्षण के दौरान रैंप, पीने का पानी, प्रकाश और शौचालय व्यवस्था के बारे में भी तहकीकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed