{"_id":"5c76e0a0bdec227cde52fe6c","slug":"111551294624-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में शामिल होंगे शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में शामिल होंगे शिवपाल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलश यात्रा में शामिल होंगे शिवपाल यादव
कंदवा। क्षेत्र के कसवढ़ डेहरियाडीह गांव में शिव पंचायतन महायज्ञ का आयोजन एक मार्च से होगा। महायज्ञ आरंभ होने से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें समाजवादी पार्टी (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शिरकत करेंगे। यह जानकारी नागा बाबा के शिष्य चंद्रमौली मुनि उदासीन खड़ेश्वरी बाबा ने दी है।
बताया कि गांव स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सद्गुरु दिगंबर निर्वाण श्री श्री 108 श्री दर्शन मुनि उदासीन नागा बाबा कमौली वाले के तत्वाधान में एक से पांच मार्च तक शिव पंचायतन महायज्ञ व नवनिर्मित भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में एक मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कसवढ़, डेहरियाडीह, चिल्हारी, इमलिया आदि गांवों से होते हुए जमानिया गंगा घाट जाएगी और उसी राह वापस यज्ञ स्थल पहुंचेगी। यज्ञ समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। बताया कि यज्ञ की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। ब्यूरो
धनंजय
बाइट- 913