फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गुरु ही जीव का परमात्मा से कराता है मिलन

गुरु ही जीव का परमात्मा से कराता है मिलन

Thu, 28 Feb 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
गुरु ही जीव का परमात्मा से कराता है मिलन
गुरु ही जीव का परमात्मा से कराता है मिलन
विज्ञापन


अमड़ा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बोले कथावाचक अवनीश महाराज
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। बिन गुरु भवनिधि तरय न कोई, जो बिरंचि शंकर सम होई। बिना गुरु के कोई इस भवसागर को पार नहीं कर सकता है। गुरु भगवान शंकर के समान होता है। गुरु ही मनुष्य को भवसागर से पार लगा सकता है। गुरु ही जीव का परमात्मा से मिलन कराता है और मुक्ति के द्वार तक ले जाता है।

यह बातें वृंदावन से पधारे आचार्य अवनीश जी महाराज ने अमड़ा गांव के शिव मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कहीं। कहा कि सद्गुरु एक ऐसी शक्ति है जो मनुष्य को भवसागर से पार लगा सकती है। गुरु ही मनुष्य को ईश्वर से मिला सकता है। कथा को विस्तार देते हुए कहा कि आत्मा ही परमात्मा है। श्रृंगी ऋषि के श्राप देने पर राजा परीक्षित भगवान शुकदेव के पास गए और आपबीती सुनाई। सप्ताह भर के अंदर मृत्यु सुनिश्चित मानकर निराश हुए राजा ने उनसे श्राप से मुक्ति का उपाय पूछा। इस पर शुकदेव ने उन्हें आत्मा और परमात्मा का ज्ञान कराते हुए कहा कि आत्मा ही परमात्मा है। उन्होंने महाराज परीक्षित से कहा कि यह विधि का विधान है कि जो मृत्युलोक में आया है उसे संसार छोड़कर जाना ही होगा। उन्होंने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का उपाय बताते हुए श्राप से मुक्ति का रास्ता बताया। इस दौरान अनिल सिंह, सतेंद्र सिंह, शिवबचन सिंह, संजय सिंह, शिवकांत सिंह, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह, छाया, रीमा, गीता, लीलावती, रमावती, राजू सिंह, शशि, विनोद सिंह, अशोक, मृत्युंजय चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed