{"_id":"5c266fabbdec2256d14f412d","slug":"111546022827-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कांग्रेसियों ने इस मौके पर जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क में पहुंच कर पौधरोपण किया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में हुई गोष्ठी में कांग्रेस के इतिहास, कार्य और महत्व पर चर्चा की गई।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को एओ ह्यूम ने किया था। कांग्रेस के नेतृत्व में देश को अंग्रेजों से आजादी मिली। वहीं देश में तरक्की, विकास, समृद्धि में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांग्रेस ने तमाम उतार चढ़ाव देखे। कांग्रेस को देशवासियों ने एकमात्र विकल्प माना। जब जब कांग्रेस सत्ता से दूर हुई तो देश का विकास रुका। एकता को खतरा पैदा हुआ। कांग्रेस के शासन में शत्रु देशों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। कांग्रेस ही किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं की सच्ची हितैषी है। इस मौके पर डॉ.जीके पांडेय, शाहिद तौसिफ, विजय गुप्ता, नवीन पांडेय, राकेश सिंह, संजय मिश्रा, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, अनवर हुसैन, राकेश अग्रवाल, राजू चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर कांग्रेस सेवादल की ओर से परशुरामपुर कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रेम शंकर तिवारी, सतीश बिंद, कन्हैया केशरी, भगवानदास यादव, जान मोहम्मद, सोनू मौजूद रहे।