फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जयंती पर याद किए गए किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह 66

जयंती पर याद किए गए किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह 66

Sun, 23 Dec 2018 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह 66

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती रविवार को किसान दिवस में मनाया गया। जगह-जगह हुई गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
समाजवादी पार्टी के नगर स्थित कार्यालय पर पूर्व सांसद राम किशुन केक काटकर चौधरी चरण सिंह की जंयती मनाई। इस मौके पर गोष्ठी में पूर्व सांसद ने उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया। कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ही किसानों का विकास हो सकता है। इस मौके पर नियामताबाद प्रमुख महेन्द्र पासवान, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में बैजनाथ यादव ने कहा कि यह देश चौधरी चरण सिंह का योगदान कभी भूल नहीं पाएगा। इस मौके पर विजय सिंह धुरिया,पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पटेल, भोनू प्रधान ,राजेंद्र यादव, सफीउल्लाह खां, रामसिंह, राजीव, राजेश, सुरेश, विनोद, विरेंद्र मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक दल की ओर से खोआ मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह, सतीश प्रसाद,भागवत नरायन चौरसिया, ताजमुहम्मद,चंद्रवंश सिंह, रमेश, बिंदू यादव, बाबूलाल, छेदी यादव उपस्थिरत रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर में समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सुबेदार मौर्या, प्रभुनारायण यादव, विरेन्द्र प्रताप, मोहम्मद आरिफ, प्रेमचंद्र, बलवंत गोंड़, अरुण यादव, निहाल, भरत यादव मौजूद रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जीवन पर्यंत किसानों के हित में संर्घषरत रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, गीत, प्रहसन, एकांकी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. रामअधार जोसेफ, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, वैजनाथ यादव, विनोद यादव, रामलाल यादव, शंकर यादव, उदय नाथ यादव, राधे यादव, शंकर सिंह, बासुदेव, कन्हैया शर्मा, अनिता शर्मा प्रधान, रविन्द्रनाथ उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव ने और संचालन रामरूप यादव ने किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सपा की ओर से कस्बा स्थित कैंप कार्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जंयती धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर ही किसानों का विकास हो सकता है। ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि संभाग प्रभारी के नेतृत्व में किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविन्द्र प्रताप सिंह, हाजी जोखू सिद्दीकी,जिपं सदस्य अनिल यादव, लक्ष्मण पासवान,विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल सिंह चौहान, जयराम शास्त्री, प्रभात यादव, मुन्नीलाल यादव, किसान नेता केदार यादव, भरत यादव, केशव राजभर, महेन्द्र राजभर, रविशंकर यादव, चन्द्रभान चौहान, अरूण यादव, मुन्नीलाल यादव, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, रामचन्द्र प्रधान, मनोज यादव, प्रमोद यादव, बब्बू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

02. किसान दिवस पर एसआरवीएस ने निकाली किसान रैली
रैली में एसआरवीएस एक्सप्रेस रहा आकर्षण का केन्द्र
एसआरवीएस के वार्षिक कैलेण्डर का हुआ विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
चकिया। सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जयंती पर किसान रैली निकाली गई। रैली में एसआरवीएस एक्सप्रेस आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एसआरवीएस के वार्षिक कैलेण्डर का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर से विशाल किसान रैली को तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व संस्था के कैलेण्डर का सामूहिक विमोचन किया किया गया।
रैली में सम्मिलित एसआरवीएस एक्सप्रेस अपने अनोखे इंजन तथा डिब्बों के चलते आकर्षण का केंद्र रही। रैली में बच्चों ने किसानों से संबंधित नारे लगाये। रैली में बच्चे किसानो के हित में लिखे तथा चित्रित पोस्टर भी लेकर चल रहे थे। रैली में संस्था के एएमडी श्याम जी सिंह, सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, डा. शम्भूनाथ, रतीश कुमार, नरेन्द्र नाथ द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, उमेश शर्मा, राजकुमार सिंह, अनिल केशरी, नागेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. जयदीप सिंह, प्रभात कुमार रहे।
03. सैयदराजा विधायक ने निकाली जनसंवाद यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
सैयदराजा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती और किसान दिवस के मौके पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने जनसंवाद यात्रा निकाली। इसके माध्यम से विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार के नीतियों को कोसा और विकास कार्यों को कराने की मांग की।

इसके पूर्व नगर पंचायत के वार्ड नंबर बारह स्थित पौहारीबाबा की कुटिया पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने केक काटा। इसके बाद समाजवादी जन संवाद यात्रा की शुरूआत हुई। नगर भ्रमण करते हुए यात्रा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि महिला डिग्री कॉलेज दो साल से बन कर तैयार है, लेकिन उसमें पठन पाठन शुरू नहीं हुआ। कहा कि मैंने मानिकपुर में अपने निजी पैसे से पंप कैनाल बनवाया है। इसक कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है। वर्तमान सासंद या विधायक उसमें 20 से 25 लाख रुपये लगा दें तो पंप कैनाल चालू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के 10 से 15 गांव को फायदा होगा। कहा कि मैने विधानसभा में 18 लिफ्ट पंप कैनाल बनवाया है। कहा कि वर्तमान विधायक ने वादा किया कि मेडिकल कॉलेज नौबतपुर या सैयदराजा में बनेगा लकिन मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर चला गया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि देश व प्रदेश मे किसान , नौजवान व व्यापारी वर्तमान भाजपा सरकार के झूठे वादे व जुमलेबाजी से परेशान है। पूरे प्रदेश के किसानों को गेहूं की बुआई के लिए डीएपी सहित अन्य उर्वरक के लिए दर दर की ठोकरे खानी पङ रही है। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पङ रहा है। इस मौके पर अंजनी सिंह, हरदेव मौर्या, चकरू यादव, जगत नारायण चौहान, राजेश यादव, विक्की, आतिफ खान, नइमुलहक खान , रामविलास विश्वकर्मा, बबलू पांडेय, राजकुमार कन्नौजिया, चाखन यादव, बाबूलाल यादव, नफीस अहमद गुड्डू, इमरान खान , खुशहाल खान , सुरेन्द्र सिंह यादव, राम दयाल यादव, गुलाम गौस सिद्दीकी , सूर्य नाथ यादव शामिल रहे। अध्यक्षता राम जनम सिंह यादव ने और संचालन रामविलास विश्वकर्मा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed