{"_id":"5c081eabbdec224193021597","slug":"111544036011-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। अलीपुर भगड़ा गांव में राजभर बस्ती में जाने वाले संपर्क मार्ग अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि संपर्क मार्ग शीघ्र नहीं बनाया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
अलीपुर भगड़ा गांव की राजभर बस्ती की आबादी 300 के आस-पास है, जिसमें 60 परिवार जीवन यापन करते हैं। इस बस्ती को जोड़ने के लिए 500 मीटर चकरोड पर पहले खड़ंजा बिछा था। अब खड़ंजे को उखाड़कर पत्थर चौका बिछाया जा रहा है लेकिन पत्थर चौका का कार्य भी 100 मीटर बनाकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में असुविधा हो रही है। गांव के दशरथ, भाईलाल, महानंद, रमेश, राजेश, विजयलाल, अशोक, कल्पनाथ, विरेन्द्र, सुभाष, बहादुर, सोहन ने संपर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग मुख्य विकास अधिकारी से की है।