फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   26 स्वर्ण पदक के साथ चंदौली की टीम रही प्रथम स्थान पर

26 स्वर्ण पदक के साथ चंदौली की टीम रही प्रथम स्थान पर

Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
26 स्वर्ण पदक के साथ चंदौली की टीम रही प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। इसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैच हुए। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में 26 स्वर्ण, 12 रजत व 18 कांस्य पदक प्राप्त कर चंदौली की टीम प्रथम और वाराणसी की टीम आठ स्वर्ण, 12 रजत व नौ कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता व भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है। विशिष्ट अतिथि डा. गौतम दयाल ने खिलाड़ियों से हमेशा हौसला बुलंद रखने की बात कही। प्रतियोगिता में 48 से 52 किलो भारवर्ग में मऊ के ओमकार को स्वर्ण, यहीं के संदीप को रजत व गोरखपुर के राहुल सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 69 से 73 किलो भारवर्ग में मऊ के दिनेश ने स्वर्ण और किशन सिंह रजत पदक, 49 से 52 किलो भारवर्ग में आजमगढ़ के अबु वकार, 51 से 54 किलो भारवर्ग में मऊ के अभिषेक यादव व 58 से 62 किलो भार वर्ग में चंदौली के गुड्डू सैनी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध कमेटी के सदस्य आकाश कुमार, देवेश कुमार, प्रधानाचार्य बिंदु प्रकाश सिंह, कोच शमशेर अहमद मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका सौरभ केशरी, बीबी गुरंग व अशोक कुमार, राजू, जयपाल सोनकर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed