{"_id":"5c018817bdec2241c636589a","slug":"111543604247-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत 27 लोगों को सात करोड़ 51 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत 27 लोगों को सात करोड़ 51 लाख का भुगतान
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल की ओर से नवंबर माह में सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मचारियों व मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को समापक भुगतान किया गया। डीआरएम आफिस में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम ने 27 कर्मियों को सात करोड़ 51 लाख 36 हजार 354 रुपये का भुगतान किया।
समारोह की शुरूआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर और समापक भुगतान का वितरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके दूबे, मुख्य सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल वित्तप्रबंधक मौजूद रहे।संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेेखर आजाद ने किया।
विज्ञापन